फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशा हत्याकांडः जांच रिपोर्ट में हुआ ये बड़ा खुलासा?

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला ऊना के सिंगा में हुए निशा मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि निशा को मारने के बाद उसकी लाश को जलाने की कोशिश की गई थी।
विज्ञापन


अभी तक पुलिस मान रही थी कि शायद किसी ने निशा को जलाकर मारने की कोशिश की थी। लेकिन अब फोरेंसिक जांच रिपोर्ट से पता चला है कि निशा की हत्या पहले कर दी गई थी।

इसके बाद आरोपियों ने उसे जलाने की कोशिश की। शायद आरोपी उसकी पहचान मिटाना चाहते थे, इसीलिए उसे जलाकर झाड़ियों में फेंक दिया था।

16 जून को हुई थी निशा की हत्या

पुलिस के अनुसार 16 जून को सिंगा के समीप जंगल में 27 वर्षीय निशा की अधजली लाश झाड़ियों में मिली थी। इसे किसने मारा और क्यों मारा, पुलिस के लिए यह अभी तक पहेली बनी हुई है।

इस मामले में कुछ दिन पहले सिंगा के लोगों ने ऊना में चक्का जाम भी किया था और आरोपियों को जल्द पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचाने की मांग की थी।

डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि एफएसएल रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो गया है कि निशा की मौत के बाद शव को जलाने का प्रयास किया गया था। डीएसपी ने कहा कि इसके पीछे कातिलों का क्या मकसद था, इसका भी पता लगाया जा रहा है। दूसरी ओर इलाके में हर किसी के जहन में एक ही सवाल कौंध रहा है कि आखिर निशा को किसने और क्यों मारा?
विज्ञापन

रिपोर्ट के बाद कई लोग जांच के घेरे में

जांच रिपोर्ट के बाद कई और लोग भी जांच के दायरे में आ गए हैं। पुलिस इन्हें जल्द ही तलब कर सकती है। पुलिस के अनुसार निशा की दो शादियां हुई थी। शादीं के बाद वह अपने माता-पिता के पास ही रहती थी।

पुलिस को यह भी अंदेशा है कि कहीं किसी ने निशा से कुछ गलत करने की कोशिश तो नहीं की थी। निशा कोई राज न खोले, इसके लिए निशा को मौत के घाट तो नहीं उतारा गया।

इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच केंद्रित किए हुए है। डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि महिला के परिजनों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला के कुछ अन्य रिश्तेदारों और पड़ोसियों से भी पूछताछ होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें