फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युग हत्याकांडः कोर्ट में पेश किए आरोपी, अब इस दिन होगी अगली सुनवाई

Tue, 24 Jul 2018 04:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
युग अपहरण और हत्या मामले के तीनों आरोपियों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने अब मामले की अगली सुनवाई  26 जुलाई को तय की है।
विज्ञापन


अदालत ने मामले में दोनों पक्ष के वकीलों से स्पष्टीकरण मांगा है। अभियोजन पक्ष और आरोपी अगली सुनवाई में अदालत के सामने स्पष्टीकरण रखेंगे।गौरतलब है कि चार साल पूर्व शहर के राम बाजार के चार साल के मासूम युग का अपहरण कर लिया था।

 
विज्ञापन

यहां जानिए क्या है पूरा मामला

14 जून को रहस्यमयी परिस्थितियों में युग लापता हो गया था। परिजनों ने पुलिस में बच्चे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन पुलिस युग को खोजने में नाकाम रही। इसके बाद मामले की जांच सीआईडी को सौंपी।

20 अगस्त को सीआईडी ने विक्रांत की पहली गिरफ्तारी की, 22 अगस्त 2016 निशानदेही पर सीआईडी ने भराड़ी के एक टैंक से बच्चे का कंकाल बरामद किया। इसी दिन इस अपहरण और हत्या मामले के दो सह अभियुक्तों चंद्र शर्मा और तेजेंद्र पाल को सीआईडी ने गिरफ्तार किया था।

अपहरण और हत्या के आरोपियों के खिलाफ दोष साबित करने के लिए 20 फरवरी 2017 को जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में ट्रायल शुरू किया था। इस अपहरण और निर्मम हत्या मामले ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें