फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता को घर में अकेली देख किया रेप

Sun, 04 May 2014 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बड़सर (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस थाना बड़सर के तहत क्षेत्र के एक गांव में युवक द्वारा नवविवाहिता से दुराचार की शर्मनाक घटना उजागर हुई है। युवक ने महिला को घर में अकेला पाकर जबरदस्ती की। महिला (20 वर्षीय) की शादी फरवरी 2014 को हुई थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 30 अप्रैल 2014 को उसके सास ससुर उसके मायके गए हुए थे। जबकि उसका पति और देवर दिहाड़ी मजदूरी के लिए रोज की तरह बाहर गए हुए थे। वह घर में अकेली थी।

दोपहर करीब 12:30 पर गांव का युवक मनजीत पुत्र सुखदयाल घर पर आया तथा उसके देवर को आवाज लगाई। महिला ने देवर के घर नहीं होने की बात कही।
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी दी

इसके बाद युवक उसके कमरे में घुस आया तथा उसके साथ बलात्कार किया। युवक ने महिला को घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी। महिला ने शाम को पति को घटना के बारे में बताया। महिला ने पुलिस थाना बड़सर में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवा लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसे अगले से अदालत में पेश किया जाएगा।

डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें