फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीबी ने बरामद की 28 किलो चरस, एक गिरफ्तार

Mon, 27 Mar 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने कुल्लू के एक व्यक्ति को 28 किलोग्राम चरस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी कार की डिक्की में चरस को रखकर ले जा रहा था। इस शख्स का कुल्लू में ट्रांसपोर्ट का बड़ा बिजनेस बताया जा रहा है। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह मथुरा में एक व्यक्ति को चरस की डिलीवरी देने जा रहा था।
विज्ञापन


एनसीबी के जोनल निदेशक माधो सिंह ने बताया कि आरोपी अपने वाहन में सैलानियों को घुमाने की आड़ में लंबे समय से चरस तस्करी कर रहा था। लिहाजा, एनसीबी ने जाल बिछाकर उसे काबू कर लिया है। वहीं, कुल्लू के एसपी पदम चंदन ने बताया कि उन्हें घटना के बारे में सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें