फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी का हाल जानने निकले थे, मिली मौत की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला की जडोल पंचायत के कंदार गांव में बुधवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले भादसं की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने प्राप्त जानकारी के अनुसार बल्ह के बैहल निवासी कश्मीर सिंह ने प्राथमिकी में कहा है कि उसकी पुत्री सुनीता देवी (39) की शादी वर्ष 2006 में कंदार निवासी बलदेव पुत्र सुंदर लाल के साथ हुई थी।

बुधवार को सुबह महिला के पति ने अपने ससुर कश्मीर सिंह को फोन पर सूचित किया कि उनकी बेटी बीमार है। जब वह उसका कुशलक्षेम जानने के लिए कंदार पहुंचे तो उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

पिता ने लगाया हत्या का आरोप

कश्मीर सिंह ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज में कहा है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है क्योंकि उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। उन्होंने अपने दामाद बलदेव पर हत्या का शक जाहिर किया है।

पुलिस ने इस मामले में शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। कश्मीर सिंह के अनुसार सुनीता की एक सात वर्षीय बेटी है जिसे जन्म के दौरान ही पैरालाईज का अटैक हुआ था जिस कारण वह परेशान रहती थी।

मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड सहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें