रामपुर थाने से 8 किलोमीटर दूर नोगली पावरहाऊस के समीप एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। वारदात मंगलवार देर रात साढ़े ग्यारह बजे की बताई जा रही है, जब तीन लोग रामपुर से लवी मेले की सांस्कृतिक संध्या से वापस अपने घर की ओर जा रहे थे।
बोलैरो कैंपर गाड़ी एच पी 06-0750 से ये नोगली खखरोला की ओर निकले। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे नोगली के साथ लगते पावर हाऊस के पास सड़क खराब होने के कारण गाड़ी अचानक खराब हो गई। तीनों लोग गाड़ी से बाहर निकले और आरोपी ने इसी दौरान तेजधार हथियार से युवक की गर्दन पर हमला कर दिया।
इस हमले में अजय कुमार पुत्र राजेंद्र ठाकुर वीपीओ खखरोला आयु 23 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।