फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीमून के दौरान पत्नी की हत्या, अंतरंग ईमेल से खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के पांचवें दिन ही अपनी पत्नी के साथ असहज महसूस करने वाले इंजीनियर ने हनीमून के दौरान दक्षिण अफ्रीका में उसकी हत्या कर दी। इस मामले में उसके और पत्नी के बीच हुई अंतरंग बातों का ईमेल सामने के बाद नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन


ईमेल में यह बात सामने आई है कि आरोपी इंजीनियर पत्नी के साथ खुश नहीं था और उसने ईमेल करके यह बात अपनी पत्नी को भी हनीमून के दौरान ही बताई थी।

ईमेल से खुलासा हुआ कि उसने पत्नी को बताया कि वह उसके साथ सोने के लिए मजबूर होता है इस वजह से काफी परेशान है। वह उसके साथ सहज नहीं महसूस कर पाता और इस वजह से उसे रात को नींद भी नहीं आती।

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट में उसके ईमेल पेश किए तो हत्या की पूरी कहानी सामने आ गई।

'तुम्हारे साथ सोने के लिए मजबूर हूं

डेली मेल के अनुसार, श्रीन देवानी ने अपनी पत्नी एनी की 2010 में साउथ अफ्रीका में हत्या कर दी थी। हत्या से पहले उसकी पत्नी ने एक ईमेल में उससे सवाल किया कि क्या तुम वाकई मुझे छोड़ना चाहते हो? अगर तुम वाकई ये चाहते हो तो तुम्हें पहले बताना चाहिए था लेकिन तुम ये सब अब शादी के बाद बता रहे हो। मुझे ऐसे इंसान का साथ बिल्कुल नहीं चाहिए जो मेरे साथ रहने के लिए खुद को मजबूर करे।

उसने आगे लिखा कि मुझे तुमसे ये उम्मीद नहीं थी। अब तुम मुझे स्पष्ट रूप से यह बता दो कि तुम क्या फील करते हो। तुमने मुझे धोखा ‌दिया है। मैं यहां से जाने के लिए तैयार हूं क्योंकि इन हालात में मैं सो भी नहीं पा रही।

एनी की हत्या के करीब एक महीने बाद पुलिस ने श्रीन के फोन से पूरी बातचीत निकाली थी। वेस्टर्न केप हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान इस बात का जिक्र हुआ कि साउथ अफ्रीका में हनीमून के दौरान उसके पति ने उसकी हत्या की थी।

मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने घटना का पर्दाफाश करते हुए खुलासा किया था कि एनी की हत्या के लिए उसका पति ही ‌जिम्मेदार है। वही असली मास्टरमाइंड है।

अदालत में पेश किए गए बातचीत के रिकॉर्ड से यह खुलासा भी हुआ है कि पत्नी के ईमेल का जवाब उसने करीब चार घंटे बाद दिया और उसमें जिक्र किया कि वह उसके साथ रहकर खुश नहीं है क्योंकि उसकी भावनाएं उससे अलग हैं।
विज्ञापन

सगाई की अंगूठी ने बदला केस

हालांकि श्रीन ने इस बात से इंकार किया कि लाश छिपाने के लिए उसने टैक्सी ड्राइवर जोला टेंगो की मदद ली थी। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि ठीक चार साल पहले एनी की लाश टेंगो की टैक्सी में मिली थी। उसकी गर्दन पर गोलियां मारी गई थीं।

खुद को बचाने के लिए श्रीन ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और एक झूठी कहानी सुनाई। उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ टैक्सी से जा रहा था तभी कुछ गुंड़ों ने उन्हें घेर लिया। उसने पत्नी की जान बचाने के लिए अपनी सगाई की अंगूठी भी उन्हें दे दी।

हालांकि उसका ये झूठ तब पकड़ा गया जब वारदात की जांच कर रहे जासूस को उसकी अंगूठी टैक्सी में ही मिल गई। इसके बाद पूरा मामला बदल गया और श्रीन की पोल खुलती गई। इसके बाद एक और खुलासा हुआ कि श्रीन ने टैक्सी ड्राइवर के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की साजिश रची और इसके लिए उसने एक सरप्राइज हेलीकॉप्टर राइड का प्लान भी बनाया था।

हालांकि श्रीन के वकील ने उसे निर्दोष साबित करने की पूरी कोशिश की और उसके ईमेल का हवाला देते हुए कहा कि वह अपनी पत्नी से प्यार करता था। उसने उसे ईमेल पर लिखा भी था। लेकिन यह दावा टिक नहीं सका।

अदालत में इस बात के सबूत पेश किए गए कि श्रीन ने टैक्सी ड्राइवर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और किराए के गुंडे बुलाकर पत्नी पर गोली चलवा दी। श्रीन ने कोर्ट में हत्या और रॉबरी की बात से इंकार किया है। फिलहाल मामले की सुनवाई आगे भी जारी रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें