देवभूमि हिमाचल में एक सनसनीखेज वारदात में पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर अपने सुहाग का खून कर दिया। मामला सोलन जिला अर्की भूमति के रामपुर गांव का है।
यहां पर 50 वर्षीय सुदामा राम की लाश उसके ही घर के आंगन में मिली है। मृतक के भांजे ने अपनी ही मामी और भाई पर हत्या का शक जाहिर करते हुए पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि उसके मामा की उसकी ही पत्नी और बेटे ने पीट पीट कर हत्या कर दी है। बताया जा रही है कि लंबे अरसे से पारिवारिक कलह चल रही थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सूचना मिली कि रामपुर में घर के आंगन में एक व्यक्ति कि लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना का जायजा लिया गया। पुलिस ने पाया कि मृतक के शरीर पर जगह जगह चोटों के निशान हैं।
इसी बीच पुलिस ने आस पड़ोस में पूछताछ शुरू की। मृतक के भांजे ने आरोप लगाया कि उसकी मामी ने अपने बेटे के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस मामले में साक्ष्य ढूंढने लगी हुई है।
भांजे ने लगाए सनसनीखेज आरोप
इसी बीच पुलिस ने आस पड़ोस में पूछताछ शुरू की। मृतक के भांजे ने आरोप लगाया कि उसकी मामी ने अपने बेटे के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस मामले में साक्ष्य ढूंढने लगी हुई है।
उधर कत्ल का मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट नरवीर सिंह राठौर ने की है। उन्होंने कहा कि भांजे की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी और उसके बेटे के खिलाफ भादसं की धारा 302 के तहत मुकदमा कायम कर लिया है।
उन्हें कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असल कारणों का पता लगेगा। मौका ए वारदात पर जुटाए गए साक्ष्यों और पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी और बेटा ही प्राइम सस्पेक्ट हैं।
पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
डीएसपी ने बताया कि मृतक की पत्नी ने पहले पुलिस को कुछ और ही बताती रही। पूछताछ करने के उसकी पत्नी ने बताया कि जब वह सुबह अपने कमरे से बाहर निकली तो देखा कि उसका पति अपने कमरे के बाहर मृत पड़ा था। उसकी टांगों व सिर पर गहरी चोट लगी हुई थी। शेष किसी भी जानकारी से वह इंकार कर रही थी।
काफी सालों से झगड़ा
पुलिस ने प्रारंभिक छानबीन में पाया है कि किसी बात को लेकर पारिवारिक कलह काफी लंबे अरसे से चली आ रही थी। जिसके चलते कई बार परिवार में मारपीट की नौबत भी आई।
यही कलह हत्या का रूप ले गई। उधर इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। चर्चा है कि एक पत्नी अपने पति और एक बेटा अपने पिता का कत्ल कैसे कर सकता है?