फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने गला घोंटकर की भतीजे की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले डैहर क्षेत्र के सनोह गांव में चाचा ने अपने सगे भतीजे की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात की है।
विज्ञापन


हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी चाचा को हिरासत में लेने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार डैहर के सनोह गांव का निवासी राजकुमार (39) पुत्र प्रेमा राम शुक्रवार रात करीब साढ़े सात बजे भेड़-बकरियों का व्यापार करके घर लौट रहा था। जब वह घर से 200 मीटर की दूरी पर था तो उसके चाचा रोशन लाल (48) पुत्र धनी राम ने उस पर अचानक हमला कर दिया।
विज्ञापन

पत्नी ने की बचाने की कोशिश

परिजनों का आरोप है कि रोशन लाल ने राजकुमार की गर्दन को बुरी तरह से मरोड़ दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। राजकुमार की पत्नी ने पुलिस में बयान दर्ज करवाया है कि जब उसने पति के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह तुरंत खेतों की तरफ भागी और देखा कि चाचा रोशन लाल उसके पति के गले को बुरी तरह से घोंट रहा था।

उसने चाचा के चंगुल से पति को छुड़ाया और सुंदरनगर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना मिलते ही डीएसपी सुंदरनगर कुलभूषण वर्मा, सुंदरनगर थाना प्रभारी मदन धीमान और डैहर पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र ठाकुर मौके पर पहुंचे और आरोपी चाचा को हिरासत में ले लिया।

सुंदरनगर थाना प्रभारी मदन धीमान ने बताया कि सगे चाचा रोशन लाल ने अपने भतीजे की हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि सुंदरनगर अस्पताल में शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें