फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर जा रहे कारोबारी पर हमला, लोहे की रॉड से हत्या

Sun, 09 Nov 2014 06:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी में अलबिंक चौक के पास कुछ लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। हत्या के आरोप में फिलहाल दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


वारदात शनिवार रात 11:00 बजे की है। दसोरा माजरा गांव का विजय कुमार (25) वर्धमान मार्केट में अपनी मोबाइल की दुकान बंद कर कार से घर जा रहा था। जैसे ही अलबिंक चौक से 200 मीटर आगे होरिसन कंपनी के पास पहुंचा तो उसकी गाड़ी के शीशे पर पत्थर मारा गया।

विजय ने गाड़ी रोकी और उतर गए। इतने में कुछ युवकों ने विजय पर हमला कर दिया। विजय के सिर पर लोहे की रॉड लगने से वह बेहोश होकर सड़क किनारे गिर गया।
विज्ञापन

बड़े भाई ने पहुंचाया अस्पताल मगर नहीं बची जिंदगी

इस बीच विजय कुमार के बड़े भाई निर्मल सिंह भी फैक्टरी में ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे थे। निर्मल भाई की गाड़ी देखकर रुक गए। उन्होंने झाड़ियों में लहूलुहान पड़े विजय को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए पहले बरोटीवाला, और बाद में बद्दी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया।

लेकिन चिकित्सकों ने ईएसआईसी मॉडल चिकित्सालय काठा जाने को कहा। मॉडल अस्पताल के डॉक्टरों ने पुलिस बुलाने को कहा। विजय की हालत खराब होता देख निर्मल दोबारा उसे निजी अस्पताल ले गया। तब तक विजय की मौत हो चुकी थी। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही डीएसपी नरेंद्र कुमार ने घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शाहपुर (हरियाणा) के योगेश कुमार और दसोरा माजरा के मदन लाल को गिरफ्तार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें