फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने दो बच्चों संग निगला जहर, दोनों मासूमों की मौत

Sun, 09 Sep 2018 01:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल ज्वालामुखी के गांव मझीण में दहेज उत्पीड़न से तंग आकर एक महिला ने अपने दो बच्चों सहित जहर निगल लिया। दोनों बच्चों ने टांडा अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार को रेणु बाला (30) पत्नी प्रवीण कुमार निवासी गांव सडुही डाकखाना सियालकड तहसील खुंडियां ने अपने दो बच्चों विशाल (5) और सुमित (7) को जहरीली गोलियां खिलाने के बाद खुद भी खा लीं।

तीनों को गंभीर हालत में ग्रामीणों ने ज्वालामुखी अस्पताल पहुंचाया। वहां से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां पर दोनों मासूम बच्चों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मिला सुसाइड नोट

पुलिस टीम ने महिला के घर पर जाकर जांच की तो वहां महिला की ओर से लिखा एक सुसाइड नोट पुलिस को मिला। महिला ने सुसाइड नोट में अपने पति, देवर, सास-ससुर और ननदों पर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप जड़ा है।

सुसाइड नोट में महिला ने लिखा है कि इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने दोनों बच्चों सहित जहर निगला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला के बयानों और सुसाइड नोट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

इस संदर्भ में फिलहाल अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई होगी। - संतोष पटियाल, एसएसपी, कांगड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें