फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

चार माह से था लापता, नाले में शव मिलने से सनसनी

Wed, 23 Nov 2016 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
हिमाचल के चंबा की खुंदेल पंचायत के लापता बाशिंदे का शव इसी क्षेत्र के द्रोण नाला में मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने शव की सूचना भरमौर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को हिरासत में लिया है।


मृतक की पहचान चरणो राम (35) पुत्र मुरली राम उपतहसील धरवाला के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि चरणो 29 जून 2016 से लापता था लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है।

फिलहाल पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर शव कब्जे में लेकर टांडा पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शव इतना पुराना और गल सड़ चुका था कि बिना फोरेंसिक जांच के तथ्य नहीं जुटाए जा सकते हैं।


लिहाजा इस मामले की जांच अब टांडा से फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगी। मृतक मरने से पहले क्षेत्र में सामान्य जीवन जी रहा था। इसी दौरान यह अचानक गायब हो गया। काफी खोजबीन किए उसका कुछ पता नहीं चला। लगभग चार माह तक लापता रहने के बाद चरणो का शव क्षत-विक्षप्त हालत में नाले में पाया गया।

मामले की जांच जारी : डीएसपी
डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि यह मामला बेहद संजीदा हो सकता है। इसलिए पुलिस ने शव को फोरेंसिक जांच करवाने के लिए टांडा भेज दिया है। फोरेंसिक रिपोर्ट में मृतक की मौत का समय और कारणों का पता चल जाएगा। जिसके चलते जांच आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें