पिता-भाई का रिश्ता उस समय तार-तार हो गया जब दोनों ने घर में नाबालिग से दुष्कर्म कर डाला। आरोपी पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। हिमाचल के ऊना जिले के एक गांव की नाबालिग से पिता और भाई ने ही दुराचार कर डाला। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने शिकायत पर आरोपी पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, मामले के संबंध में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को पुलिस को शिकायत सौंपने पहुंची नाबालिग ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले उसके पिता ने उसके साथ दुराचार किया था।
भाई ने भी बनाया हवस का शिकार
जबकि, उसके अगले दिन इसी का फायदा उठाते हुए उसके भाई ने भी उसे हवस का शिकार बना डाला। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत सौंपते हुए इंसाफ की गुहार लगाई। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संबंध में आरोपियों के खिलाफ धारा 376,
34 तथा पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं रविवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए ऊना अस्पताल भेजा जा रहा है।