हिमाचल के बिलासपुर जिले के घुमारवीं शहर में एक नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक घुमारवीं शहर के प्रमुख व्यवसायी का बेटा है तथा शादीशुदा है और उसकी भी एक बेटी व बेटा है।युवक नाबालिक से पहले भी छेड़छाड़ करता था लेकिन गुरुवार को उसने स्कूल के पास ही नाबालिग से छेड़छाड़ की।
नाबालिक ने मां-बाप को अवगत करवाया। वहीं मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी युवक के परिजन नाबालिक के परिजनों पर समझौता करवाने का दबाव बनाते रहे हैं। मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो थाने में काफी संख्या मे लोग पहुंचे। शहर के कुछ प्रतिष्ठित लोगों ने भी समझौता करवाने का प्रयास किया। लेकिन नाबालिग के परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया।
थाना परिसर में काफी समय तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के अंत में नाबालिग के परिजनों ने मामला दर्ज करवा दिया गया है । पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार युवक पर पहले भी अापराधिक मामले दर्ज हैं। डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नाबालिक से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।