फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में शौच करने गई नाबालिग से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 15 Oct 2018 09:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डमटाल/इंदौरा (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड इंदौरा की एक ग्राम पंचायत में खेतों में शौच के लिए गई नाबालिग से दुराचार का मामला सामने आया है। दुराचार की वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पुलिस थाना इंदौरा में एक नाबालिग युवती ने मामला दर्ज करवाया है कि रविवार शाम को जब वह शौच के लिए खेतों में गई थी तो वहां पर पहले से मौजूद पंजाब के युवक ने अकेला पाकर उसके साथ दुराचार किया।

डरी-सहमी युवती से जब परिजनों ने पूछा तो उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाना इंदौरा में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीडि़ता के बयान दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़ता का मेडिकल भी करवाया है, जिसमें दुराचार होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना इंदौरा में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी साहिल अरोड़ा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें