फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में बेटे ने बाप को पीट-पीट कर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे ने बाप को पीट-पीट कर मार डाला
विज्ञापन


बल्लभगढ़। आदर्श नगर में शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में एक युवक ने अपने 75 वर्षीय पिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों पिता-पुत्र एकसाथ बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान पानी लेकर आने को लेकर दोनों में विवाद हो गया था।
मूलरूप से मुज्जफरनगर, उत्तर प्रदेश निवासी अतर सिंह यहां परिवार के साथ आदर्श नगर में रहते थे। उनके दो बेटे राजेश और प्रवीण है। राजेश टैक्सी चलाता है और आदर्श नगर में ही रहता है, जबकि उसका भाई प्रवीण पर्वतीय कॉलोनी में अलग रहता है। पुलिस के अनुसार राजेश और उसके पिता अतर सिंह दोनों एक साथ रविवार रात को घर में शराब पी रहे थे। इस दौरान पानी खत्म हो गया। बताया जा रहा है कि राजेश ने अपने पिता से पानी लाने के लिए कहा। मगर अतर सिंह ने उसकी बात को अनसुना कर दिया और उसे ही पानी लाने के लिए कहने लगे। इस पर नशे में धुत पिता-पुत्र के बीच झगड़ा होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

झगड़े के दौरान राजेश ने पास में ही रखा डंडा उठाकर अपने पिता को पीटना शुरू कर दिया। परिवार के लोगों ने राजेश को रोकने की कोशिश की, मगर वह नहीं माना। राजेश ने अतर सिंह को इतनी बुरी तरह पीटा की, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस दौरान जानकारी मिलने पर प्रवीण भ्ीा वहां आ गया। आदर्श नगर थाना पुलिस ने जांच के बाद हत्या का मामला दर्ज कर राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। आदर्श नगर थाना प्रभारी मित्रपाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें