फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग ने दिया बच्ची को जन्म, जीजा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के मडी जिले की द्राहल पंचायत के समीप नागनाला के जंगल में रुमाल में लिपटी मिली नवजात बच्ची के माता-पिता का पुलिस ने सुराग लगा लिया है। पुलिस ने मामले में नवजात के पिता को गिरफ्तार किया है। नाबालिग साली के साथ जीजा द्वारा दुराचार करने पर वे गर्भवती हुई थी और एक बच्ची को जन्म दिया था।
विज्ञापन


पुलिस चौकी बस्सी के इंचार्ज राजेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने जम्मू कश्मीर निवासी विजय कुमार को गिरफ्तार किया। जिसे न्यायालय में पेश कर 16 नवंबर तक रिमांड लिया। वहीं नवजात की नाबालिग मां के बयान भी न्यायालय समक्ष दर्ज करवाए गए हैं।
विज्ञापन

नाबालिग की बड़ी बहन से हुई है विजय की शादी

पुलिस के अनुसार जीजा विजय कुमार ने अपनी नाबालिग साली के साथ दुराचार किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। शर्म के कारण अवैध संबंध से जन्मी बच्ची को जंगल में मरने के लिए छोड़ दिया। पुलिस ने नाबालिग के साथ बलात्कार करने और उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोप में विजय कुमार को गिरफ्तार किया है।

विजय कुमार द्राहल के समीप पत्थर आदि तोड़ने का कार्य करता था। जहां उसने उक्त नाबालिग की बड़ी बहन के साथ शादी की है। नाबालिग के साथ दुराचार के बाद आरोपी जीजा ने किसी को बताने की सूरत में जान से मारने की धमकी दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें