फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी आए सैनिक ने नाबालिग से किया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 Jul 2020 06:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बंगाणा (ऊना)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उपमंडल के एक गांव में छुट्टी पर आए सैनिक पर नाबालिग लड़के ने कुकर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के पिता ने इसकी शिकायत बंगाणा पुलिस में दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि सैनिक तीन दिन पहले ही छुट्टी पर आया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने उसके बेटे को घर बुलाया और उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है सैनिक विवाहित है। उसके तीन बच्चे हैं। जानकारी के अनुसार चार दिन पहले छुट्टी पर आए सैनिक ने शुक्रवार को गांव के ही 17 वर्षीय किशोर को घर बुलाया। उसके बाद सैनिक में उसके साथ कुकर्म किया।

विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उसे धमकाया कि इस बारे में किसी को न बताए। पीड़ित ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने मामले की सूचना पंचायत प्रधान को दी। इसके बाद प्रधान ने मामले की सूचना बंगाणा पुलिस को दी। पुलिस ने सैनिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बंगाणा थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें