फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दर्जन नकाबपोश लुटेरों ने पहले पुजारी को बंधक बनाया, फिर की लूटपाट

Thu, 14 Dec 2017 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सोलन के नालागढ़ में मंदिर के पुजारी को बंधक बनाकर लूटपाट का मामला सामने आया है। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


उपमंडल के एक शिव मंदिर के पुजारी को बंधक बनाकर लुटेरे चढ़ावा और अन्य सामान ले उड़े। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। वारदात देर रात को हुई। पुलिस का दावा है कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

नालागढ़ उपमंडल के मंगूवाल स्थित शिव मंदिर में एक दर्जन नकाबपोश लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। शिव मंदिर और यहीं माता के मंदिर में रखे दानपात्रों से शातिर नकदी चुरा ले गए। माता के सोने-चांदी के आभूषण भी लुटेरे ले उड़े।
विज्ञापन

ऐसे दिया पूरी वारदात को अंजाम

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक मंदिर के पुजारी सहित वहां मौजूद अन्य आधा दर्जन भक्तों को इन नकाबपोश लुटेरों ने पहले बंधक बनाया। इसके बाद उनके साथ मारपीट की तथा कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आराम से मंदिरों में रखे दानपात्रों और माता की प्रतिमा पर सजाए गहने ले उड़े।  
  
पुलिस के अनुसार नालागढ़ के मंगूवाल शिव मंदिर में मध्यरात्रि करीब 1:30 बजे नकाबपोश लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। मंदिर के पुजारी बग्गा, भुट्टा, भक्त यादविंदर और देवी ने कहा कि रात को वह बातचीत करने के उपरांत सो गए थे।

अचानक ही नकाबपोश करीब एक दर्जन लुटेरों ने वहां आकर धावा बोल दिया। उन्हें जब रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने डंडों और बड़ी-बड़ी लाठियों से उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

पुलिस कर रही है जांच : डीएसपी 

इसके बाद इन्हें कमरों में बंद कर दिया। करीब दो घंटों तक लुटेरे वहां लूटपाट करते रहे। उन्होंने कहा कि इस दौरान मंदिर के दानपात्रों को तोड़कर वह चढ़ावा ले गए। मंदिर की मूर्तियों पर लगे सोने चांदी के जेवरात भी चोरी करके ले गए। लुटेरे करीब डेढ़ लाख की नकदी और आभूषण चुरा ले गए हैं। 

डीएसपी नालागढ़ अनिल वर्मा ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की शुरू कर दी है। जल्द ही लुटेरों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। इसके लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें