फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी में पर्स से उड़ा लिया नर्स का 3.5 लाख का मंगलसूत्र

Wed, 18 Jan 2017 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीएमसी अस्पताल में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में चोर एक स्टाफ नर्स का मंगलसूत्र ले उड़े। मंगलसूत्र की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है। उसकी शादी एक साल पहले ही हुई है। मामला सामने आने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी गई। प्रबंधन ने अपने स्तर पर सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला लेकिन चोर का कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आईजीएमसी के मेडिसन यूनिट-दो में मंडी की लता एक सप्ताह से ड्यूटी दे रही है। मंगलवार को भी उसकी सुबह आठ से लेकर दोपहर दो बजे की शिफ्ट में ड्यूटी थी। जैसे ही ड्यूटी खत्म करके वह चेंजिंग रूम में पहुंची तो पर्स में रखे मंगलसूत्र को खोजने लगी। लेकिन वह गायब मिला। नर्स ने पर्स को दोबारा चेक किया, लेकिन मंगलसूत्र न मिलने पर उसके होश उड़ गए। महिला को अहसास हुआ कि उसका मंगलसूत्र चोरी हो गया है। महिला ने मंगलसूत्र चोरी होने की सूचना स्टाफ को दी तो वहां मौजूद सभी लोगों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन

एक अन्य स्टाफ नर्स का एटीएम कार्ड गायब

बताया जा रहा है कि चोर ने चोरी की घटना को साढ़े बारह से डेढ़ बजे के बीच अंजाम दिया है। इस दौरान सभी स्टाफ अपने काम में व्यस्त रहता है। ऐसे में चोर द्वारा चोरी को अंजाम देना आसान हो गया। चोर ने मंगलसूत्र चुराया और अस्पताल से नौ दो ग्यारह हो गया। घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी गई। प्रबंधन ने भी पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज करवा दी है। 

वहीं, प्रबंधन अपने स्तर पर अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोर को खोजने की कोशिश कर रहा है। इधर, पुलिस को सूचना देने के बाद शाम चार बजे के करीब पुलिस की टीम मेडिसन यूनिट दो में पहुंची। पुलिस टीम ने चेंजिंग रूम सहित वार्ड का निरीक्षण किया। बहरहाल, मामले की जांच जारी है। आईजीएमसी में 28 सीसीटीवी कैमरे हैं। मगर देर शाम तक सूचना मिलने के बाद भी चोर का पता नहीं चल सका। 

अस्पताल प्रबंधन लोगों से अपील कर रहा है कि लोग अस्पतालों में अपने साथ महंगे आभूषण व ज्यादा नकदी साथ न लाएं। -डॉ. रमेश चंद, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, आईजीएमसी

एक नर्स का एटीएम कार्ड, मरीज के कपड़े गायब 
वहीं, बीते दिन अस्पताल में बतौर स्टाफ नर्स सेवा दे रही किरण का एटीएम कार्ड भी अस्पताल से चोरी हुआ है। चोर ने बैग से दो एटीएम कार्ड में से एक चुरा लिया है। हालांकि चोरी के बाद नर्स ने एटीएम ब्लॉक कर दिया है। इसके अलावा मंगलवार को अस्पताल में उपचाराधीन एक व्यक्ति के चोर ने कपड़े व कंबल भी चोरी कर दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें