फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी हादसा: 12वें दिन मिले तीन और श्ाव

विज्ञापन
विज्ञापन
लारजी प्रोजेक्ट से पानी छोड़ने के कारण ब्यास में बहे तीन और छात्रों के शव पंडोह डैम से बरामद हुए। अब तक 12 छात्रों के शव मिले हैं। इनमें तीन छात्राएं हैं। अभी भी 12 छात्रों और एक टूअर लीडर का कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन

पढ़ें, मंडी हादसाः 11वें दिन पंडोह डैम में मिले दो और शव

हादसे के 12वें दिन वीरवार को भी सर्च अभियान जारी रहा। हादसे में लापता छात्रों के परिजन गत बुधवार को वापस लौट गए हैं। जोनल अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम के बाद छात्रों के शव बाई रोड दिल्ली भेजे जा रहे हैं। आठ जून को सारानाल के पास ब्यास नदी में बहे छात्रों के शव डैम से निकलने लगे हैं।

बीते दिन भी पंडोह डैम में दो शव मिले। इनमें एक शव की शिनाख्त हादसे में बहे छात्र के रूप में हुई। रात करीब 12 बजे ही पंडोह डैम में शव मिलने की सूचना पर सर्च अभियान में जुटे जवान मोटर बोट से शव तक पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन

हैदराबाद भेजे जाएंगे शव

करीब दो बजे शव को डैम से निकाला गया। शिनाख्त एम. शिवा प्रकाश वर्मा के रूप में हुई है। वीरवार को दो शव मिले। इनकी शिनाख्त आशीष मंथा, मचारला अखिल के रूप में हुई। पंडोह डैम में कैंप प्रभारी एवं एसडीएम गोहर दिलेराम धीमान ने बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे पंडोह डैम में एम. शिवा प्रकाश वर्मा का शव मिला।

वीरवार को आशीष मंथा, मचारला अखिल का शव डैम से बरामद हुआ। इन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वीरवार को भी सर्च अभियान जारी रहा। आर्मी, नौसेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और प्रदेश पुलिस के जवान सर्च अभियान में जुटे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें