फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का रेप करने घुसे, फिनाइल पिलाकर भागे

Thu, 19 Jun 2014 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सेक्टर-45 स्थित बुडै़ल में बुधवार को घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ चाचा-भतीजे ने मारपीट करते हुए रेप करने का प्रयास किया। दोनों ने उसके सिर पर कैंची और कांच के गिलास से वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि नाबालिग को फिनाइल भी पिलाकर मारने का प्रयास किया। उसे सेक्टर-32 के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने पुलिस के खिलाफ पहले अस्पताल और फिर थाने में हंगामा किया।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चाचा लक्खा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि भतीजा फरार है। नाबालिग की बहन का कहना है कि बुधवार को जब उसकी बहन अकेली थी तो दोनों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल जाते समय नाबालिग का पीछा करता था आरोपी

नाबालिग की बहन के अनुसार जब वह घर आई तो उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया। उसने बताया भतीजा स्कूल जाते समय भी उसका पीछा करता था। दोनों गांव के ही निवासी हैं।

उधर गांव के अन्य लोगों का कहना है कि पीड़िता के परिजन और आरोपियों के बीच पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है और आरोपी पहले भी लड़की के साथ छेड़छाड़ कर चुके हैं। पीड़िता 9वीं कक्षा की छात्रा है व उसके पिता फर्नीचर मार्केट में काम करते हैं, जबकि उसकी मां सेक्टर-32 में एनजीओ में काम करती है।

पीड़िता के तीन बहने और एक भाई है। डीएसपी साउथ एसएस मलिक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और रेप का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी लक्खा को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि नाबालिग भतीजे को पॉस्को एक्ट के तहत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें