फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने किया अफीम की अवैध खेती का पर्दाफाश, उगाए जा रहे थे 15 हजार पौधे

Thu, 06 Jun 2019 12:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला मंडी की चौहारघाटी में अफीम की बड़े पैमाने पर खेती का पर्दाफाश हुआ है। बुधवार को पधर पुलिस और स्पेशल इंवेस्टीगेशन यूनिट मंडी की संयुक्त टीम की दबिश दी। इसमें अफीम की खेती का खुलासा हुआ है। ग्राम पंचायत तरस्वान के गांव घड़, डरागड़, स्मालग, रेडा में एक साथ पुलिस की बीस सदस्यीय टीम ने छापामारी की।

विज्ञापन


15 हजार से अधिक अफीम के पौधे चिन्हित किए और सैंपल लेने के बाद इन पौधों को नष्ट किया है। चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस अफीम की खेती वाले स्थानों की राजस्व विभाग की मदद से निशानदेही करवाएगी। 

डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा ने कहा कि संयुक्त टीम ने चौहारघाटी में विभिन्न स्थानों पर छापामारी की है। इसमें भारी मात्रा में अफीम के पौधे बरामद किए गए। अफीम की अवैध खेती करने वालों के खिलाफ चार मामले दर्ज किए हैं। करीब 15 हजार अफीम के पौधे पाए गए हैं, जिन्हें नष्ट कर दिया गया है। 
विज्ञापन


छेड़ा जा रहा विशेष अभियान
एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि जिलेभर में पुलिस प्राकृतिक तौर पर उगी भांग के पौधों समेत अफीम की खेती को नष्ट करने के लिए विशेष अभियान छेड़ रही है। संवेदनशील जगहों पर पुलिस दबिश देकर मामले चिन्हित करेगी और आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी। चौहारघाटी में पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें