गोबर को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। खेत में गोबर फेंकने को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। हिमाचल के मंडी जिले की ग्राम पंचायत बड़ीधार के दरुघ गांव में वारदात से सनसनी फैल गई है।
गाली गलौज के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने वहां पड़ी लकड़ी के टुकड़े से बड़े भाई के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर हालत में इसे पधर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में इसकी मौत हो गई। पुलिस ने छोटे भाई पर हत्या का मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात दोनों भाइयों के बीच खेत में गोबर फेंकने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान बहसबाजी शुरू हो गई। गाली-गलौज के बाद गुस्साए छोटे भाई वीरी सिंह ने पास पड़ी पेड़ की टहनी को उठाया और बड़े भाई सूरज सिंह के सिर पर कई वार कर दिए। सूरज सिंह वहीं अचेत हो गया।