फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में इजराइली महिला से गैंगरेप, दो मैकेनिक गिरफ्तार

Tue, 26 Jul 2016 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली में विदेशी महिला से गैंगरेप मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया है जबकि दुराचार में इस्तेमाल कार में सवार चार अन्य सवार नाबालिग बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उनकी भूमिका को पुलिस बारीकी से खंगाल रही है। इस केस में सीसीटीवी कैमरा की फुटेज ने पुलिस की मदद की है। पुलिस ने मामले में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है। जिसे अब फॉरेसिंक जांच के लिए भेजा जाएगा।

इजरायल मूल की गैंगरेप पीड़ित महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने सोमवार को अपना सर्च आपरेशन जारी रखा। हालांकि कुछ लोगों ने इस केस की जांच भटकाने के लिए कई तरह के तर्क दिए।
विज्ञापन


लेकिन मनाली बस स्टैंड पर स्थापित सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की कार का नंबर पुलिस के पास रिकार्ड हो चुका था। इस नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को ढूंढ निकाला। दोनों आरोपी मनाली में मैकेनिक का काम करते हैं और दोनों इसी वर्कशॉप के साथ ही रहते थे।
विज्ञापन

पकड़े जाने के डर से छिपा दी थी कार

पुलिस ने दोनों को कुल्लू शहर के समीप गिरफ्तार किया। आरोपियों ने चालाकी से घटना में इस्तेमाल की गई कार को भी छुपा दिया था। लेकिन पुलिस ने नंबर के आधार पर गाड़ी से संबंधित सारी जानकारी जुटा ली और गाड़ी को रिकवर किया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे भी रोहतांग की ओर घूमने जा रहे थे। विदेशी महिला के लिफ्ट मांगने पर उन्होंने उसे कार में बिठा लिया। कार में चार नाबालिग लड़के भी सवार थे। पुलिस उनकी भूमिका को लेकर छानबीन कर रही है।

आरोपियों की पहचान कुल्लू शहर के शास्त्री नगर निवासी अक्षय राणा पुत्र वीरेंद्र राणा और पंकज शर्मा पुत्र रामेश्वर सिंह के रूप में हुई है। इधर, एसपी पंदम चंद ने बताया कि पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रही है। आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दल रवाना किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें