पंजाब जिले के अमृतसर से घूमने आए पर्यटक डलहौजी के माल रोड पर हुड़दंग मचा रहे थे। उन्हें ऐसा करने से रोकने पर उन्होंने माल रोड के एक व्यवसायी पर तलवार से हमला कर उसका हाथ काट दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पर्यटकों के हमले से घायल नागेश महाजन सहकारी बैंक के चेयरमैन हर्ष महाजन का रिश्तेदार बताया जा रहा है। घटना के बाद पर्यटन नगरी में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि आए दिन पर्यटक हथियार लेकर यहां पहुंचते हैं।
बाहर से आने वाले पर्यटकों की नाके पर चेकिंग की जानी चाहिए, ताकि वे यहां पर हथियार न ला सकें। एसएचओ डलहौजी सनी गुलेरिया ने घटना की पुष्टि की है।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों में प्रभदीप सिंह, साहिब प्रीत सिंह, अजीत नगर अमृतसर, गुरमीत सिंह अजीतनगर अमृतसर कर्णवीर सिंह, चौक करोड़ी अमृतसर शामिल हैं।