हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में टैक्सी लेकर युमनानगर गए किंगल के चालक और उसके साथ पर गोली चलाए जाने का मामला सामने आया है। दोनों को घायल करने के बाद आरोपी टैक्सी को लेकर वहां से फरार हो गया। दोनों अंबाला के अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आयुष्मान टैक्सी यूनियन किंगल से रविवार को मोहम्मद नदीम नाम के व्यक्ति ने यमुनानगर जाने के लिए टैक्सी बुक की। यमुनानगर पहुंच कर जब चालक ने किराये के पैसे लेने की बात कही तो नदीम ने टैक्सी चालक नवल किशोर और उसके साथी पर गोली दाग दी।
इसके बाद टैक्सी लेकर फरार हो गया। इस संबंध में टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी पुलिस और प्रशासन के अफसरों से मिले। आयुष्मान टैक्सी यूनियन ने एसडीएम कुमारसैन कार्रवाई की मांग की है। सचिव गणेश गौतम ने कहा कि चालक नवल कुमार, गांव छगोग कुमारसैन और सुनील कुमार निवासी धर्मपुर, सोलन को गोली लगी है। दोनों एमएमयू मौलाना अस्पताल अंबाला में उपचाराधीन हैं। एसडीएम कुमारसैन गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि प्रशासन कार्रवाई करेगा।