पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और टैक्सी ड्राइवर।
- फोटो : अमर उजाला।
नेपाल की पुलिस ने सोमवार सुबह काठमांडू में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक करोड़ 47 लाख 86 हजार नेपाली रुपये बरामद किए हैं। आरोपी गोरखपुर का रहने वाला है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
आरोपी नेपाल के कपिलवस्तु से टैक्सी कर काठमांडू जा रहा था। वह रुपयों को झोले में छिपाकर रखा हुआ था। पुलिस टैक्सी चालक को भी गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
काठमांडू के एसएसपी अशोक सिंह ने बताया कि काठमांडू प्रवेश के समय जांच के दौरान आरोपी को पकड़ा गया। उसकी पहचान अमित गुप्ता निवासी गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस को उस पर हुंडी के कारोबार का शक है। कई एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।