फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को विदेश भेजने की चाहत में गंवा दिए 58 लाख

Mon, 04 Jul 2016 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
 बेटे को विदेश भेजने के चक्कर में एक बाप बड़ी ठगी का शिकार हो गया। विदेश भेजने के नाम पर जालसाजों ने करीब 58 लाख युवक के बाप से ऐंठ लिए हैं। यह पैसा विभिन्न खातों में डाला गया है। ठगी का पता चलते ही व्यक्ति ने पालमपुर पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। जानकारी के मुताबिक इलाके का एक व्यक्ति अपने बेटे को विदेश भेजना चाहता था।
विज्ञापन


इस बीच उसका किसी से फोन के माध्यम से संपर्क हुआ कि वह उसके बेटे को इंग्लैंड भेज देंगे। इसकी एवज में उन्हें पैसा देना होगा। युवक का पिता जालसाज के झांसे में आ गया और इस पर उन्होंने पैसे देने की हामी भर दी। जालसाज ने पैसे खाते में डालने के लिए कहा। यह जालसाज युवक के बाप से धीरे-धीरे कई बहानों से पैसे ऐंठने लगा। विभिन्न कागजातों को तैयार करने के नाम पर वह पैसे अलग-अलग खातों में डलवाता था।
विज्ञापन

35 खातों में डाले करीब 58 लाख

युवक का बाप अब तक करीब 35 खातों में करीब 58 लाख रुपये डाल चुका है। यह काम पिछले करीब छह माह से चला हुआ था। जालसाज फोन और ईमेल पर बात करता था लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी उनके बेटे को विदेश नहीं भेजा। उन्होंने जब फोन पर कहा कि वह आपके पास आना चाहते हैं तो इस पर वह आनाकानी करने लगा।

इससे उन्हें शक हुआ कि वह ठगी का शिकार हो चुके हैं। इसमें जालसाज के अन्य साथी भी शामिल हो सकते हैं। यह देख उन्होंने इसकी शिकायत पालमपुर पुलिस में कर दी।  डीएसपी विकास धीमान ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ दफा 420 और 120वी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें