फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल टीचर पर फब्तियां कसने वाले मजनूं की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एक निजी स्कूल की अध्यापिका के साथ छेड़खानी करने पर युवक की खूब छित्तर-परेड हुई। युवक अध्यापिका को काफी दिनों से परेशान कर रहा था। मामला हिमाचल के ऊना जिले का है। स्थानीय बस अड्डे के पास एक निजी स्कूल की अध्यापिका के साथ छेड़खानी करने पर युवक की खूब छित्तर-परेड हुई। इसके बाद युवक को पुलिस चौकी संतोषगढ़ में ले जाया गया, जहां उसके परिजनों एवं गांव के प्रधान को बुलाया गया।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में अध्यापिका ने बताया कि स्कूल में छुट्टी के बाद जब घर जाती है तो रोजाना युवक उस पर फब्बतियां कसता है। कई बार डर की वजह से इसे अनदेखा किया गया, लेकिन जब युवक इन हरकतों से बाज नहीं आया तो यह बात उसने अपने परिवार वालों को बताया।

मंगलवार को अध्यापिका के पिता एवं कुछ गांववासी संतोषगढ़ बस स्टैंड पर पहले से ही खड़े थे। युवक ने जैसे ही फिर से अभद्र कमेंट कसा तो अध्यापिका के अभिभावकों ने उसे दबोच लिया और जमकर उसकी छित्तर परेड कर डाली। यह युवक पिछले करीब दस दिन से अध्यापिका को परेशान कर रहा था।
विज्ञापन


जब युवक की धुनाई की गई तो मौके पर कई लोग इकट्ठा हो गए। इन्होंने भी युवक को खूब खरी खोटी सुनाई जिसे बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को पूछताछ के लिए थाना तलब किया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नाबालिग छात्रा से की छेड़छाड़, माफी मांग कर छुड़ाई जान

एक निजी स्कूल की नाबालिग छात्रा से तीन युवकों की ओर से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों युवकों को पूछताछ के लिए थाना तलब किया, जहां युवकों ने गलती मानते हुए माफी मांगकर अपनी जान छुड़वाई। जानकारी अनुसार क्षेत्र के एक निजी स्कूल में सोमवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया।

पार्टी समाप्त होने के बाद जब दसवीं कक्षा की यह छात्रा घर जा रही थी तो रास्ते में बाइक पर जा रहे तीन युवकों ने इसके साथ छेड़छाड़ की। जिस स्थान पर छात्रा के साथ छेड़खानी की गई, उससे कुछ दूरी पर ही छात्रा के परिजन दुकान करते हैं। छात्रा ने उसके साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को बताई।

परिजनों ने युवकों की खूब पिटाई की। इसकी शिकायत पुलिस थाना हरोली में भी दे दी। यहां युवकों ने माफी मांग कर अपनी जान छुड़ाई। उधर, हरोली थाना के एसएचओ बिन्नी मिन्हास ने बताया कि मामले की शिकायत आने पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें