फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला दुष्कर्म मामले में मजिस्ट्रियल जांच सौंपने की मोहलत 24 घंटे बढ़ाई

Thu, 02 May 2019 09:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

 शिमला दुष्कर्म मामले में पुलिस की लापरवाही मामले में मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट लेने की सरकार ने 24 घंटे मोहलत बढ़ा दी है। मंगलवार को राज्य सरकार ने एडीएम कानून-व्यवस्था शिमला प्रभा राजीव को आदेश जारी कर इसकी रिपोर्ट 24 घंटे में मांगी थी।

विज्ञापन


पीड़िता ने आरोप लगाया था कि वह घटना से पहले लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी गई थी, मगर इसके बावजूद उसकी मदद नहीं की गई। उसे एफआईआर दर्ज करने के लिए ढली थाने भेजा गया।

इसी दौरान दुष्कर्म हुआ। राज्य सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार ने गुरुवार को कहा कि जांच के बीच कुछ समय पहले ही सीसीटीवी फुटेज मिली तो जांच रिपोर्ट 24 घंटे में नहीं बन पाई। ऐसे में छानबीन का समय बढ़ा दिया गया है इसकी अनुमति ले ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म मामले में आठ लोग थाने में तलब

दुष्कर्म मामले में आठ लोगों को थाने तलब कर उनसे पूछताछ हो चुकी है, जबकि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 200 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। जिस रंग की कार युवती बता रही है, उस रंग की कारों के मालिकों को पूछताछ को थाने बुलाया गया है।

टेक्निकल एक्सपर्ट टीम युवती की कॉल डिटेल खंगाल रही है। टीम पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जिस जगह आरोपियों ने युवती को फेंका, वहां कितने लोगों के फोन सक्रिय थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें