दुष्कर्म मामले में आठ लोगों को थाने तलब कर उनसे पूछताछ हो चुकी है, जबकि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 200 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। जिस रंग की कार युवती बता रही है, उस रंग की कारों के मालिकों को पूछताछ को थाने बुलाया गया है।
टेक्निकल एक्सपर्ट टीम युवती की कॉल डिटेल खंगाल रही है। टीम पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जिस जगह आरोपियों ने युवती को फेंका, वहां कितने लोगों के फोन सक्रिय थे।