फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूक की नोक पर बनाया बंधक, फिर लूटा शिवमंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
चार नकाबपोशों ने मंदिर में लूटपाट कर डाली। मंदिर में मौजूद बाबा के शिष्यों को बंदूक की नोक पर बंधक बनाया गया और फिर मंदिर में लूटपाट की गई। मामला हिमाचल के नालागढ़ का है। यहां सैणीमाजरा गांव में प्राचीन शिव मंदिर में चार नकाबपोशों ने बाबा के शिष्य को बंधक बनाकर नकदी, सोने और चांदी के आभूषण और अन्य सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन


लुटेरों ने तलवारों और बंदूक की नोक पर मंदिर में लूटपाट की। इस दौरान बाबा व उसके शिष्य को भी पीटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर सैणीमाजरा गांव में बुधवार रात्रि चार नकाबपोशों ने दरवाजा तोड़कर मंदिर में प्रवेश किया। मदिर में बाबा स्वामी शिवानंद (92) रहते हैं।
विज्ञापन

पिटाई करने के बाद बनाया बंधक, दी धमकी

बुधवार को उनका पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के नंगला गांव का शिष्य कंवर सिंह भी आया हुआ था। डेढ़ बजे तीन लोग दरवाजा तोड़कर अंदर आए और एक युवक दरवाजे पर ही खड़ा रहा। इन तीनों लोगों ने पहले कंवर सिंह की डंडों, लातों व मुक्कों से पिटाई करने के बाद बांध दिया।

इसके बाद बाबा शिवानंद महाराज के साथ भी मारपीट की। इसके बाद करीब 25 हजार रुपये की नकदी, सोने की अंगूठी, दो विदेशी घड़ियां, चांदी के सिक्के व आभूषण, रुद्राक्ष की कीमती मालाएं चोरी कर लीं। चोरों ने चेतावनी दी कि शोर मचाया और चार बजे तक बाहर निकले तो उन्हें गोली से उड़ा दिया जाएगा।

वीरवार सुबह उन्होंने इस बारे में नालागढ़ पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने धारा 392 व 342 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें