फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को घर में बंधक बनाकर तान दी पिस्तौल, लुटेरे बोले- मामा पीसे दो पीसे

Sun, 17 Dec 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर पूरा घर लूट लिया। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हरियाणा राज्य की सीमा से सटे हिमाचल के जिला सिरमौर के पांवटा के भूंगरनी गांव में नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में डाका डाल दिया।
विज्ञापन


हथियारों की नोक पर पूरे परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये की नकदी और आभूषण लेकर बदमाश फरार हो गए है। वारदात से पूरा परिवार सहमा हुआ है। तीन युवक हरियाणवी में बोल रहे थे तो एक स्थानीय लग रहा था।

जानकारी के अनुसार ठेकेदार मंजूर हसन के घर में रात दो बजे चार नकाबपोश साथ लगते मकान की छत्त से होकर उनके घर में दाखिल हुए। उनके हाथों में हथियार और लोहे की रॉड़ें थी।
विज्ञापन


बदमाशों ने मंजूर हसन, पत्नी सलमा और बेटी खुशबू को कमरे में बंधक बना लिया। एक लुटेरे ने हसन की कनपटी पर देसी कट्टा (बंदूक) तान दी और कहा कि मामा पीसे दो पीसे..।

ज्वेलरी की कीमत करीब 6 लाख रुपये

एक बदमाश बाहर गेट के समीप खड़ा रहा। तीन डकैत कमरे व अलमारियों का सामान तितर-बितर कर करते रहे। चाबी लेकर अलमारी में रखे नेकलैस सेट, सोने की 4 चूड़ियां, 3 कांटे, चेन व 3 अंगूठियां, दो मोबाइल तथा 30 हजार नकदी उड़ा कर ले गए।

आभूषण लगभग 20 तोला हैं और इनकी कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है। मंजूर अली ने कहा कि पत्नी व बेटी ने विरोध करने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने पत्नी सलमा को लोहे की रॉड से कंधे पर हमला किया जिससे उसे चोटें भी आई हैं।

डकैतों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच लग रही थी। जान का खतरा देख कर परिजन चुप रहे। लुटेरे करीब 30 से 45 मिनट तक डराते धमकाते रहे। इसके बाद लूट का सामान समेट कर पूरे परिवार को घर में बंद किया और मेन गेट से फरार हो गए।
विज्ञापन

पड़ोसियों को बुलाकर खुलवाया कमरा

मंजूर अली ने आवाज लगाकर पड़ोसियों को बुलाया और कमरा खुलवाया और पुलिस को इसकी जानकारी दी। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट तथा पांवटा मार्ग की तरफ कुछ भवनों व संस्थाओं के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरु कर दिए हैं। वारदात में शामिल युवाओं को दबोचने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 

आचार संहिता में लाईसेंसी बंदूक है जमा
प्रदेश में आचार संहिता के चलते इन दिनों लाइसेंसी बंदूकें थाने में जमा है। लगता है कि किसी को इस बात का भी पूरा पता था कि बंदूक जमा होने से ज्यादा खतरा नहीं होगा। 

पीड़ित ठेकेदार मंजूर हसन ने कहा कि आचार संहिता के चलते लाईसेंसी बंदूक थाने में जमा करवा दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें