हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आय से अधिक संपत्ति व मनी लांड्रिंग मामले में आरोपी एलआईसी एजेंट आनंद सिंह चौहान ने भांजी की शादी के लिए अंतरिम जमानत मांगी है।
कोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 24 नवंबर की तारीख तय की है। पटियाला हाउस स्थित विशेष सीबीआई जज वीरेंद्र कुमार गोयल के समक्ष दायर जमानत अर्जी में आरोपी आनंद सिंह चौहान ने कहा कि उसकी भांजी की शादी 30 नवंबर को होनी है।
भांजी की शादी में उसे शामिल होना है, इसलिए उसे अंतरिम जमानत प्रदान की जाये। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने चौहान को चंडीगढ़ से आठ जुलाई 2016 को गिरफ्तार किया था।