पांवटा की आदर्श कालोनी में सोमवार दोपहर एक बजे स्कूल बस से उतरने के बाद 6 वर्षीय बहन मन्नत शर्मा के साथ घर जा रहे 4 साल के हार्दिक को नकाबपोश ने चॉकलेट का लालच देकर किडनैप कर लिया। मामला हिमाचल के सिरमौर जिले का है। किडनैपर ने इसके बाद परिजनों को फोन कर 5 लाख फिरौती मांगी।
पुलिस को सूचना देने पर बच्चे को मारने की धमकी भी दी। लेकिन परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस अमला बच्चे को तलाशने में जुट गया। दो घंटे के भीतर बच्चे को अमरकोट के समीप जंबू खाले जंगल से बरामद कर लिया गया। आरोपी बच्चे को छोड़कर भाग गया था।