फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप-बेटी ने युवकों को नौकरी के सपने दिखाकर लगाया लाखों का चूना

Fri, 17 Mar 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर हिमाचल के नाहन के युवाओं के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस के पास ही इस मामले को लेकर छह युवाओं की शिकायतें पहुंची हैं। जिसमें लगभग साढ़े सात लाख रुपये की ठगी के आरोप लगाए हैं। युवाओं का आरोप है कि नाहन के ही एक व्यक्ति ने अपनी बेटी साथ मिलकर उनके साथ धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। कथित आरोपी को पूछताछ के लिए थाना तलब किया गया है। शिकायतकर्ताओं ने जिन बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर किया था, पुलिस उन खातों को भी खंगाल रही है। गुन्नूघाट पुलिस चौकी में पीड़ित युवाओं ने शिकायत दर्ज करवाई है कि नाहन के एक व्यक्ति दुबई में वर्क वीजा दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की है।

जयदीप पाल पुत्र शशि पाल निवासी कोठड़ी तहसील नाहन ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने वर्क वीजा दिलवाने के नाम पर उसके व उसके साथी अनूप कुमार, मुकेश कुमार, नवीव कुमार, अरविंद कुमार व आशीष कुमार को टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज दिया। कहा गया था कि उसकी बेटी वहां रहती है, जो युवाओं को वहां पर काम दिलाएगी। लेकिन, उन्हें किसी भी तरह का कार्य नहीं दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ताओं ने कहा है कि उन्होंने विभिन्न खातों में लगभग साढ़े सात लाख रुपये जमा किए हैं। ये खाते अलग-अलग बैंकों के हैं। किसी से डेढ़ लाख तो किसी से एक लाख रुपये तक ऐंठे गए हैं। पीड़ितों का कहना है कि दुबई में लगभग एक सप्ताह तक उन्हें अपने खर्चे पर रहना पड़ा।

जैसे-तैसे वह वहां से वापस लौटे। एसपी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि युवाओं ने गुलशन खान और अलिशा के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की है। पुलिस ने भादंसं की धारा 420, 504, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में कथित आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें