मौदहा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एक ग्रामीण के खाते से फर्जीवाड़ा कर 1.82 लाख ठग लिए गए। ठगों ने इन रुपयों से आनलाइन शापिंग की है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। गंधी विद्यालय के पास रहने वाले अजय सिंह पुत्र हरिश्चंद्र का खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है।
बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा के उसके खाते में कुल 1.82 लाख रुपये थे। 15 दिन पहले ही उसने एटीएम बनवाया है। पीड़ित ने बताया कि उसका एटीएम का पासवर्ड हैक कर दिया गया। बुधवार को जब वह बैंक पहुंचा तो उसे पता चला कि उसके खाते से 1.82 लाख रुपये गायब हैं।