फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला को सड़क पर मिली दर्दनाक मौत

Tue, 07 Apr 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश बिलासपुर जिला के घुमारवीं मैहरन गांव में गत दिवस एक तेज रफ्तारी जीप ने बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। जबकि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

जानकारी के अनुसार घुमारवीं पुलिस थाना को फोन पर सूचना मिली कि मैहरन के पास हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस तुरंत घटना स्थल पहुंच गई ओर महिला के श्व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जीप चालक गोपाल निवासी गुग्गाघाट काफी तेज रफ्तार से जीप चला रहा था। जिससे सड़क किनारे चल रही मृतक अयोध्या देवी (64) निवासी मैहरन उसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुरी तरह से घायल हुई महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने जीप चालक को मौके पर से गिरफ्तार कर लिया। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है।

हादसे में जीप चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी अंजनी जसवाल ने इसकी पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें