फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां बच्चा चोर गिरोह समझकर पीट दिया जालंधर का दंपती

Thu, 29 Aug 2019 04:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बच्चा चोर गिरोह समझकर सपड़ी के लोगों ने जालंधर के एक दंपती को पीट दिया। साथ ही उनके सामान को भी बिखेर दिया। इस मामले के बाद कुछ लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पहले मामले का जायजा लिया और बाद में पूछताछ के लिए दंपती को पुलिस स्टेशन ले गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीती रात ज्वालाजी के साथ लगते सपड़ी में जालंधर के रहने वाला एक दंपती ज्वालाजी दर्शनों के बाद सड़क मार्ग से होते हुए पैदल कांगड़ा की तरफ जा रहा था।  इसी बीच गांव के लोगों ने बच्चा चोर गिरोह समझकर इनकी पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि दंपती को यहां देखकर पहले गांव वालों ने उन्हें रोका और बाद में अपने स्तर पर इनसे पूछताछ शुरू कर दी। इस बीच पुलिस भी मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई।

पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए थाने ले गई, साथ ही बाद में उनके परिवार को उनके बारे में सूचित किया। पूरी जांच करने के बाद पता चला कि ये दोनों पति-पत्नी हैं जो जालंधर के रहने वाले हैं। इसके साथ ही पुलिस ने जालंधर थाने में इनका रिकॉर्ड चेक किया तो सब सही पाया गया। डीएसपी ज्वालाजी तिलक राज ने बताया कि कुछ दिनों से सोशल मीडिया और अन्य तरीकों से अफवाह फैलाई जा रही है कि शहरों में कोई बच्चा गिरोह घूम रहा है जो बच्चों को उठा रहा है।
विज्ञापन


इस तरह का कोई भी मामला अभी पेश नहीं आया है और न ही ज्वालाजी से कोई बच्चा गायब होने की रिपोर्ट उनके पास आई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह की अफवाहों में न आएं और साथ ही यदि क्षेत्र में कोई संदिग्ध दिखाई देता है तो पुलिस को सूचित करें, ताकि पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई कर सके। उन्होंने कहा कि जिन दंपती के पास से खिलौने मिले थे और जिन्हें लोगों ने पीटा वे आरोपी नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें