फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम काटते पकड़ा आईटीबीपी कांस्टेबल, साथी भी गिरफ्तार

Sun, 24 Nov 2019 06:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला किन्नौर के पूह खंड की मूंरग पंचायत में शनिवार देर रात 1:00 बजे एसबीआई के एटीएम को काटते आईटीबीपी के कांस्टेबल और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे ऑक्सीजन गैस, एलपीजी सिलिंडर, चाकू, वायर कटर, गैस कटर और पेचकस बरामद किया है।

विज्ञापन


एसपी एसआर राणा ने बताया कि दोनों को सोमवार को सीजेएम किन्नौर की अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी कांस्टेबल संदीप कुमार (26) आईटीबीपी की 19वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल में मूरंग कैंप में कार्यरत है। पुलिस ने आईटीबीपी को मामले की सूचना दे दी है।

विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
संदीप राजस्थान के सीकर का है जबकि इसका साथी घनश्याम (21) अलवर का रहने वाला है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर पता लगा रही है कि इनका किसी चोर गिरोह से संबंध तो नहीं है। पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात ये दोनों एटीएम को काट रहे थे। आवाज सुनकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसबीआई शाखा प्रबंधक प्रेम बौद्ध को दी।

उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से एटीएम का शटर बंद कर दोनों को दबोच लिया। भीतर से ये दोनों गोली मारने की धमकी देते रहे लेकिन शाखा प्रबंधक ने पुलिस को बुला लिया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दलीप चंद की अगुवाई में पहुंची टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें