कई संदिग्ध स्थलों पर चौकस निगाह रखी गई। नशा तस्कर बाइक पर हिमाचल में प्रवेश हुए। टीम ने कन्या रावमापा वाले संपर्क सड़क पर नाका लगा रखा था। इस दौरान बाइक यूके16बी-2340 पर सवार 2 युवकों को तलाशी के लिए रोका गया। पीछे बैठे युवक के पास बड़ा थैला था।
तलाशी में उत्तराखंड के विकासनगर व देहरादून निवासी सचिन शर्मा व नरेश कुमार के बैग से नशीली दवा की खेप बरामद हुई जिसमें दो अलग श्रेणियों के नशीले 4800 कैप्सूल, अलग-अलग किस्मों की 1020 गोलियां और 30 नशे की शीशियां बरामद कर ली गई हैं।
दवाइयों से संबंधित किसी तरह के दस्तावेज वे नहीं दिखा पाए। लिहाजा, दोनों को गिरफ्तार किया गया। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि अवैध नशीली दवा समेत दोनों आरोपी पांवटा आए थे। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।