नोटबंदी के बाद देशभर में हरकत में आए आयकर विभाग ने छापेमारी शुरू कर दी है। पांवटा साहिब स्थित कावेरी ज्वेलर्स के शो रूम में वीरवार को आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी। इससे पांवटा बाजार के व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। आयकर विभाग की टीम ने सुबह 10 बजे कावेरी ज्वेलर्स के शो रूम में छापा मारा।
आयकर टीम के अधिकारी दो गाड़ियों में उत्तराखंड एवं हिमाचल पुलिस के साथ पहुंचे। इसमें अजय सोलकर, मूल्यांकन अधिकारी और आयकर कमिश्नर शामिल रहे। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम ने कावेरी ज्वेलर के पांवटा साहिब स्थित शो रूम सहित विकासनगर व देहरादून स्थित शो रूमों पर भी एक ही समय छापा मारा।