फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी ने बहू को गोली से उड़ाया, संपत्ति के लिए थी कलह

Fri, 02 Dec 2016 10:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद 
विज्ञापन
बहू पर गोली चलाने वाला रिटायर्ड फौजी
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में संपत्ति पर परिवार के अंदर विवाद इस कदर बढ़ गया कि ससूर ने बहू को गोली मार दी। मामला इलाहाबाद के यमुनापार इलाके का है जहां रिटायर्ड फौजी शिवमूरत तिवारी ने अपनी बहू मंजू (35) को गोली से उड़ा दिया। हत्या के बाद आरोपी ससुर ने घूरपुर थाने जाकर सरेंडर कर दिया। उसने पुलिस को तमंचा भी सौंप दिया। पुलिस को बताया कि जायदाद के लिए घरेलू कलह से आजिज आकर उसने यह आपराधिक कदम उठाया। 
विज्ञापन


महिला के पति ने कत्ल में अपनी मां, भाई और भयाहू पर भी साजिश रचने का आरोप लगाया है। पुलिस बाकी आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। उसके दो बेटों में बड़ा राजीव तिवारी भी कुछ साल पहले सेना से रिटायर होने के बाद एक सिक्योरिटी एजेंसी के लिए गार्ड का काम करता है। मौजूदा समय में उसकी तैनाती इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर स्थित बैंक शाखा में है। 

परिवार में पत्नी मंजू (35), बेटे अक्षत (15) और अतुल (12) हैं। वर्तमान में वह पठानकोट में तैनात है। उसकी पत्नी भी वहीं हैं। बुधवार रात राजीव एक बारात में चाकघाट के आगे जवा इलाके में गया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उसकी पत्नी मंजू गाय का दूध दूहने जा रही थी तभी किसी बात पर ससुर शिवमूरत से उसकी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली धंसते ही वह गिरकर तड़पने लगी

झड़प के दौरान ही शिवमूरत ने तमंचे से मंजू पर फायर कर दिया। हाथ में गोली धंसने पर वह चीखते हुए भागी तो ससुर ने पीछे से आकर उसे पकड़ा और एक और फायर कर दिया। गर्दन के ऊपर गोली धंसते ही वह गिरकर तड़पने लगी। 

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। मंजू के  बेटे अक्षत ने पकड़ने की कोशिश की तो शिवमूरत उसे धक्का देकर घर से निकला और घूरपुर थाने जाकर पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। थानाध्यक्ष घूरपुर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि जायदाद की वजह से बने घरेलू कलह के चलते यह कत्ल हुआ। यह परिवार मूल रूप से करेली के करेंहदा गांव का रहने वाला है।

1978 में बाढ़ आने पर शिवप्रताप ने सारंगापुर में रीवा मार्ग किनारे बड़ी जमीन खरीदकर मकान बनाया था। अब वह मकान बेचना चाह रहा था मगर बड़े पुत्र राजीव और बहू मंजू ने विरोध किया। उन्हें शक था कि संपत्ति बेचकर वह पैसे छोटे बेटे राणा को दे देगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें