फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता की चार फैक्ट्रियों पर छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र पांवटा में कांग्रेस प्रत्याशी रहे ओंकार सिंह के बेटे की चार फैक्ट्रियों में मंगलवार सुबह उत्तराखंड से आई आयकर विभाग की टीम ने छापामारी की। पार्टनरशिप में चल रही फैक्ट्री मालिकों के घरों से भी दस्तावेज खंगाले गए।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे पार्टनर की दिल्ली स्थित एक अन्य कंपनी में भी आयकर विभाग ने छापामारी की। मंगलवार सुबह 8.00 बजे उत्तराखंड से आयकर विभाग के दो दर्जन अधिकारी और कर्मचारी 15 से ज्यादा वाहनों में पांवटा पहुंचे।

पांवटा पुलिस के सहयोग से टीमों ने गोंदपुर-पुरुवाला में एक-एक और सूरजपुर में दो दवा इकाइयों मेें एकसाथ छापेमारी की। इनमें तीन दवा इकाइयां व एक सिलेंडर फैक्टरी है। इन उद्योगों के दोनों मालिकों के पांवटा स्थित रिहायशी भवनों में भी टीमें पहुंची और रिकार्ड खंगालने के बाद कब्जे में लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों से हुई पूछताछ

टीम ने कार्यालयों में मौजूद स्टाफ से भी पूछताछ की। पांवटा थाने के एसएचओ भीष्म ठाकुर ने बताया कि उत्तराखंड से आई टीम ने मंगलवार सुबह फोर्स मांगी जो उन्हें 8.00 बजे उपलब्ध करवा दी गई थी। छापामारी पर वे कुछ नहीं कह सकते।

सूत्र बताते हैं कि इन तीन दवा कंपनियों में पांवटा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे ओंकार सिंह के बेटे की पार्टनरशिप है। आयकर विभाग की रेड से राजनीति गरमा गई। वर्ष 2012 के विस चुनाव में ओंकार सिंह को कांग्रेस ने टिकट दिया था जबकि पार्टी से टिकट के प्रबल दावेदार किरनेश जंग ने टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की थी।

प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद उन्हें सरकार में एसोसिएट कर लिया गया था। ओंकार सिंह और किरनेश जंग गुट के बीच एक वर्ष तक तल्खी रही, लेकिन अब पार्टी के भीतर रिश्ते सामान्य हो गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें