फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर को निकले थे, फिर कभी नहीं आएंगे

Sun, 05 Oct 2014 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के स्थानीय सिनेमा हॉल और बहडाला क्षेत्र में हुए दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि, एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भड़ोलियां कलां निवासी संध्या लाल हर रोज की तरह सुबह के समय सैर के लिए बहडाला की तरफ निकले थे।
इसी दौरान ऊना-नंगल हाईवे पर उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार दिलाने के बाद उन्हें पीजीआई रेफर किया गया था।

लेकिन उनके परिजन उन्हें लुधियाना के डीएमसी ले गए, जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, ऊना मुख्यालय के सिनेमा हॉल के पास एक युवक बाइक से गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां उपचार दिलाने के बाद उसके परिजन उसे घर ले गए। हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि हादसे के संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें