फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्पेंड कर दिए रिश्वतखोर एसडीओ और जेई

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग ने रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार आरोपी एसडीओ राजीव, जेई करम चंद को निलंबित कर दिया गया है। 48 घंटे से अधिक पुलिस हिरासत में रहने पर विभाग ने दोनों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की है। दूसरी ओर विभाग ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ जांच का जिम्मा अधिशासी अभियंता को सौंपा गया है। अभियंता से विभाग ने सीत दिन में विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट मिलने के पश्चात आगामी कार्रवाई की जाएगी।

रिश्वत लेने के मामले के साथ ही 25 हजार रुपये के कार्य के बदले में एक लाख रुपये के भुगतान पर विशेष फोकस रहेगा। किस तरह 25 हजार के काम पर करीब एक लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया, कहां गड़बड़ी की गई और किन लोगों की मिलीभगत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपियों को रंगे हाथों किया था गिरफ्तार

कम लागत वाले काम के बदले अधिक भुगतान के खुलासे से विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठना स्वाभाविक है। भोरंज उपमंडल के नगरोटा गांव का निवासी राजीव सहगल एसडीओ, कोट गांव निवासी करम चंद जेई के पद पर आईपीएच विभाग के सरकाघाट उपमंडल में कार्यरत थे।

दोनों को बुधवार को सीआईडी की टीम ने तरक्वाड़ी में एक बैंक की शाखा में रिश्वत के रूप में लिए पैसों के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। कोर्ट से पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया था, और दोनों 7 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर हैं।

उधर, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग हमीरपुर के अधीक्षण अभियंता सुभाष चौधरी का कहना है कि जांच का जिम्मा अधिशासी अभियंता को दिया गया है, मामले से संबंधित समस्त तथ्यों पर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलने के पश्चात आगामी कार्रवाई को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें