फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से ढोंगी पंडित ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Jul 2019 08:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के सोलन में महिला के अपहरण और दुष्कर्म मामले में तांत्रिक गुरु-चेले की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को एक और मामले से सनसनी फैल गई। इस मामले में ढोंगी पंडित पर नाबालिग को हवस का शिकार बनाने का आरोप लगा है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को देररात गिरफ्तार कर दिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी पंडिताई का काम करता है।

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि वह अपनी मां के साथ काम करती है और जब वे दोनों घर लौटीं तो उसकी मां ने उसे सौतेले भाई के साथ आरोपी के पास चावल लेकर भेजा था। इन चावलों को अभिमंत्रित किया जाना था। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी के ठिकाने पर जब वे दोनों पहुंचे तो आरोपी पंडित ने उसके भाई को इलायची लाने के बहाने वापस भेज दिया।

जिसके बाद आरोपी पीड़िता को कमरे में ले गया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार जब उसने चिल्लाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दिया। पीड़िता ने घर पहुंचकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद महिला थाने में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने इस संबंध में भादंसं की धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को मामला दर्ज होने की भनक लग गई थी। इसके बाद वह भूमिगत हो गया था। हालांकि देररात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें