फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारों के लिए जेबीटी टेट में बैठ गए फर्जी परीक्षार्थी, दस पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा बोर्ड के माध्यम से वर्ष 2014 में ली गई अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। चंबा के गर्ल्स स्कूल में बनाए गए सेंटर में दस फर्जी आवेदक रिश्तेदारों को अच्छे नंबर दिलाने के चक्कर में परीक्षा में बैठे थे। जिनके खिलाफ चंबा में पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इसका पता हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से सूचना के अधिकार के नाम पर हासिल किए गए आवेदन पत्रों से हुआ है। आवेदनपत्र पर फर्जी परीक्षार्थियों के फोटो लगे थे, जबकि आवेदन में नाम और पता उनका नहीं था।
विज्ञापन


इस मामले में आरोपी विपिन कुमार, भिंद्र कुमार, कुलदीप, महेंद्र पाल, राकेश कुमार, विजय कुमार, खेम राज, हेम राज, नीरज कुमार और करतार चंद सभी चंबा जिले के रहने वाले हैं। शिकायतकर्ता राकेश कुमार पुत्र अमर सिंह गांव चुलानी खुशनगरी तहसील तीसा जिला चंबा ने आरोप लगाया है कि इन दस फर्जी आवेदकों में से किसी ने भी जेबीटी नहीं कर रखी है। यह सभी विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी पदों पर तैनात हैं।
विज्ञापन

ज्यादा अंक दिलाने के लिए किया फर्जीवाड़ा

इस गंभीर मसले को लेकर राकेश ने पुलिस थाना चंबा में मामला दर्ज करवाया है। राकेश कुमार ने बताया कि उसने वर्ष 2008 से वर्ष 2010 तक कांगड़ा के एक कॉलेज से जेबीटी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिसके बाद उसने चौदह दिसंबर 2014 को होने वाली जेबीटी की अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन भरा था। परीक्षा के समय जब वहां परीक्षा हॉल में पहुंचा तो वहां पर दस ऐसे व्यक्ति परीक्षा दे रहे थे, जिनका इस जेबीटी से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं था।

इसके बाद पता चला कि परीक्षा में बैठने वाले लोगों ने अपने रिश्तेदारों और परिचितों को ज्यादा अंक दिलाने के लिए इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया है। जोकि अन्य जेबीटी पास बेरोजगार अध्यापकों और प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से खिलवाड़ है। इस संबंध में डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। शिकायतकर्ता के बयान पर मामला दर्ज तो कर लिया गया लेकिन जब तक जांच प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती है, किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें