जम्मू-कश्मीर सीमा से सटे चंबा के संवेदनशील किहार सेक्टर में स्थानीय निवासी से पुलिस ने अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इसमें एक टोपीदार राइफल, छह जिंदा कारतूस, दो टूटी राइफल-बैरल और एक रिपेयर की गई राइफल और हथियार बनाने का अन्य सामान शामिल है। अवैध हथियार मिलने से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
हालांकि, इस मामले को पुलिस आतंकी गतिविधियों से जोड़कर नहीं देख रही है। आरोपी की पहचान राम सिंह पुत्र शेर सिंह गांव तलुंजी तहसील सलूणी के रूप में हुई है। इस मामले की जांच कर कर रहे अन्वेषणाधिकारी उप निरीक्षक पुलिस थाना किहार अजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करके तीन दिन का रिमांड लिया है।